नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण कठिन समय चल रहा है। भारत भी इस समस्या से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस बीच देश की स्टार पहलवान बबीता फोगाट ने जमातियों को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद वह विरोधियों के निशाने पर आ गई है। बता दें देश में अभी तक 13 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है।
जाहिल जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।#jahiljamati
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 15, 2020
बबीता ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना वायरस भारत की दूसरी बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है। उनके इस ट्वीट का कई लोगों ने विरोध किया। कुछ दिन पहले बबीता ने कुछ ऐसा ही विवादित ट्वीट किया था, जिसके चलते उनके अकाउंट से ट्विटर नियमों के चलते उस ट्वीट को हटा दिया गया था।
बबीता के विवादित बयान पर एक यूजर ने लिखा कि एक मुस्लिम ने फिल्म बनाकर आपको मशहूर बना दिया। वरना इस देश में क्रिकेट छोड़ अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नजर आए हैं।
जिसके Aबाद बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) बबीता के समर्थन में उतरे। उन्होंने यूजर को जवाब देते लिखा कि मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, पान सिंह तोमर, गीता, बबीता इन पर फिल्म इसीलिए बनी, क्योंकि वो इस योग्य थे। सरकार खिलाडी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आप क्या कर रहे हैं। वहीं ट्विटर पर एक बड़ा तबका बबिता के पक्ष में #ISupportBabitaPhogat तो दूसरी ओर एक तबका #SuspendBabitaPhogat टेग के साथ अपनी बात रख रहा है। बता दें 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता हाल में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थी।