हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी आज दोपहर बाद 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट शाम 5 बजे जारी होने की उम्मीद है। इस बार 2 लाख 32 हजार विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दी थी। हालांकि, कोरोना की वजह से कुछ विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई थी। अब बोर्ड ने दूसरे विषयों में अर्जित नंबरों के आधार पर एवरेज नंबर देकर रिजल्ट घोषित किया है।
हरियाणा बोर्ड ने इससे पहले 10 जुलाई को देर रात 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। यह रिजल्ट पिछले सालों से बेहतर था। 12वीं के रिजल्ट से भी यही उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं, बोर्ड ने 17 जुलाई को ओपन बोर्ड परीक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। अब 21 जुलाई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
ऐसे देखे हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा आज देर शाम किये जाने की जानकारी दी थी। एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। यहां Haryana HBSE 12th Result 2020 लिंक पर क्लिक करें। अब यहां मांगी गई पूरी जानकारी भरें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन दिखने लगेगा। रिजल्ट का प्रिंट लेने के बाद की कॉपी को भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें। छात्र नीचे दिये गये डॉयरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना हरियाणा एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 देख पाएंगे।
आप यहां https://results.bseh.org.in/क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं।