करनाल में DSP को कुचलने की कोशिश, अवैध खनन पर रेड करने गए थे

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में खनन माफिया ने DSP को कुचलकर मारने की कोशिश की। यह वाकया तब हुआ, जब घरौंडा के DSP मनोज कुमार वहां अवैध खनन पर रेड करने गए थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेत से भरे डंपर को रोकने के लिए कहा यह देख माफिया ने डंपर की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि DSP ने एक किनारे होकर जान बचाई। इसके बाद माफिया वहां से फरार हो गए।

करनाल में रेत माफिया का कहर

जानकारी के अनुसार घरौंडा के बल्हेड़ा के गांव पास स्थित यमुना में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी कई बर शिकायत प्रशासन के पास आई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद घरौंडा SDM अदिति व DSP मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम के साथ यमुना नदी में खनन माफिया पर छापेमारी की।

प्रशासन की टीम ने वहां रेड की तो खनन माफिया में भगदड़ मच गई। पकड़े जाने से बचने के लिए वह भागने लगे। इसी दौरान DSP को कुचलकर मारने की कोशिश हुई। इस कार्रवाई में माफिया कई वाहन छोड़कर भी वहां से भाग निकला। जिसके बाद टीम ने वहां से 2 बाइक और एक JCB को जब्त कर लिया।

Amann M Singh

पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश का पता चलते ही करनाल पुलिस में हड़कंप मच गया। करनाल के SP गंगा राम पूनिया ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत के बाद यह रेड की गई थी। पुलिस ने माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Join us on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *