Dhosi Hill Narnaul: च्यवन ऋषि की तपोस्थली ढोसी के पहाड़ पर बनेगा 900 मीटर का रोपवे

Narnaul: ढोसी के पहाड़ (Dhosi Hill Narnaul) को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (National Highway Logistics Management Limited) ने ढोसी के पहाड़ पर रोपवे लगाने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। ये टेंडर अगले माह खोले जाएंगे। रोपवे लगाने के लिए करीब 58.33 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। रोपवे की लंबाई करीब 900 मीटर होगी।

Dhosi Hill Narnaul को पर्यटन केंद्र में विकसित करने में नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के प्रयास रंग लाए

ढोसी के पहाड़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के प्रयास रंग लाए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढोसी के पहाड़ का दौरा करवाया था। विधायक ने इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को पर्यटन क्षेत्र के में विकसित करने के लिए रोपवे लगाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर मुख्यमंत्री ने रोपवे लगाने के लिए सर्वे करवाने की बात कही थी।

इसके बाद पर्यटन विभाग के मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी ढोसी के पहाड़ का दौरा किया था। नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड के अधिकारियों ने दौरा कर पहाड़ पर रोपवे लगाने के लिए सर्वे किया था। अधिकारियों ने रोपवे लगाने से संबंधित रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंपी थी। इसके बाद नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड ने डीपीआर व ड्राइंग आदि तैयार कर रोपवे के लिए टेंडर लगाए हैं।

ढोसी के पहाड़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। सबसे पूर्व पहाड़ पर रोपवे लगाने का कार्य किया जा रहा है। नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड ने रोपवे बनाने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। टेंडर ओपन होने के बाद रोपवे बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

-डॉ. अभय सिंह यादव, विधायक नांगल चौधरी

Join our WhatsApp Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *