Haryana Kaushal Rozgar Nigam: युवाओं के लिए खुशखबरी, अनुबंध पर रखे जाएंगे 10 हजार और कर्मचारी, SC को वरीयता

चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले जहां सरकारी विभागों में करीब एक लाख पदों पर पक्की भर्ती की तैयारी है, वहीं अगले कुछ दिनों में अनुबंध आधार पर 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (Haryana Kaushal Rozgar Nigam) के माध्यम से अभी तक सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में 98 हजार 845 व्यक्तियों को अनुबंध के आधार पर लगाया जा चुका है।

Haryana Kaushal Rozgar Nigam में पिछड़ा वर्ग के 27.5 प्रतिशत कर्मचारी

मंगलवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि कच्ची नौकरियों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग को वरीयता दी जा रही है। अनुबंध पर रखे कर्मचारियों में 30 हजार 214 (30.5 प्रतिशत) कर्मचारी अनुसूचित जाति के हैं और 27 हजार 185 (27.5 प्रतिशत) कर्मचारी पिछड़ा वर्ग ए और बी श्रेणी के हैं।

वर्तमान में 10 हजार 21 और कर्मचारियों की भर्ती की मांग निगम के पास आई है। इनमें से 3470 कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में भेजा गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि भर्तियों में अनियमितताओं खत्म करने के लिए और ठेकेदारों से बचाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया गया है।

Join us on Twitter

Amann M Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *