रेवाड़ी: अचानक आरोग्य सेतु App की ओर से एक पॉजिटिव केस दिखाए जाने से रेवाड़ी शहर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गये। आपको बता दें रेवाड़ी में अभी तक कोई कोरोना केस नहीं आया है। वहीं इस मामले में मामले में साइबर पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को शहर के एक सेक्टर से पकड़ लिया गया है।
युवक ने डाली गलत जानकारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति व उसके परिवार के सैंपल लेने के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वहीं वीरवार को आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही कहा जा सकता है कि व्यक्ति पॉजिटिव है या नहीं। हालांकि पॉजिटिव आने की संभावना कम ही है, क्योंकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति की ओर से आरोग्य सेतु एप पर गलत सूचनाएं दी गई। इसके चलते एप पर उसको पॉजिटिव दिखा दिया गया।
जानिए क्या है मेरा पानी मेरी विरासत योजना
साइबर पुलिस की ओर से इसकी सघनता से जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि व्यक्ति राजस्थान के राजगढ़ का रहना वाला है और शहर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सर्वजीत थापर ने कहा कि अभी सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पॉजिटिव या निगेटिव के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
इसी तरह की खबरों के लिए जुड़िए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से।
I want go to upahoba