हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूरा संगठन दोबारा भंग कर दिया है। ऐसा पिछले एक साल में दोबारा हुआ है जब AAP Haryana ने पूरा का पूरा संगठन ही भंग कर दिया है।
हालांकि पार्टी ने बताया कि जल्द ही नए संगठन की घोषणा की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इसको लेकर लेटर जारी किया है। बताया जा रहा है कि 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला किया है। जल्द ही बूथ लेवल तक संगठन की घोषणा की जाएगी।

इससे पहले AAP haryana ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था। तब पार्टी के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी जानकारी दी थी। इस दौरान सौरभ भारद्वाज को प्रदेश का चुनाव प्रभारी और महेंद्र चौधरी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया था। अभी वर्तमान में पार्टी के पास कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं था। इससे पहले नवीन जयहिंद आप के प्रदेश अध्यक्ष पद थे।
आपको बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) को देश की तीसरी बड़ी पार्टी होने के उपलब्धि मिल गई है. इसी से उत्साहित होकर AAP का फोकस 2023 और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है. खासकर हरियाणा में अब विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी रणनीति तैयार करने में लगी हुई है।
Join us on Twitter