जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के 4 विधायक पार्टी नाराज बताएं जा रहे हैं। दरअसल हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की वर्किंग से उनके विधायक नाखुश हैं। पहले नारनौंद विधायक रामकुमार गौतम, फिर नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेडा, गुहला चीका विधायक ईश्वर सिंह और अब बरवाला विधायक जोगीराम राम सिहाग भी नाराज हैं। इनमें से कुछ की नाराजगी का कारण मंत्री पद रहा तो कुछ का विकास कार्य है।
Jannayak Janata Party विधायकों का आरोप, फोन नहीं उठाते दुष्यंत चौटाला
वहीं विधायक फोन न उठाने और उनके सुनवाई न होने का भी आरोप लगा चुके हैं। हालांकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी नाराज विधायकों को समय- समय पर सार्वजनिक तौर पर नसीहत दे चुके हैं। विधानसभा चुनावों से पहले लोकसभा चुनाव आने में सवा साल शेष रह गया। ऐसे में इन विधायकों की नाराजगी जननायक जनता पार्टी (JJP) को चुनावी नुकसान पहुंचा सकती है।
2024 में होने हैं चुनाव, टिकट कटना तय
हरियाणा में अगले विधानसभा चुनाव साल 2024 में है। इन चुनावों में पार्टी की ओर से नाराज विधायकों की टिकट काटना तय है। नारनौंद और नरवाना में पार्टी का नए उम्मीदवार उतारा जाना तय है। गुहला चीका विधायक ईश्वर सिंह भी चुनावों से पहले कांग्रेसी थे और टिकट न मिलने पर जजपा से लड़े थे। ऐसे में वे भी पुरानी पार्टी में लौट सकते हैं। वहीं नरवाना विधायक राम निवास सुरजाखेडा अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए सीएम को श्रेय दे चुके हैं। वे भगवा रंग में रंग सकते हैं। रामकुमार गौतम अगला चुनाव न लड़ने की बात कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं।
