हरियाणा में 12 विभागों के मर्जर के बाद मंत्रालयों में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह मंत्री अनिल विज को इस बदलाव में सबसे बड़ा झटका लगा है। उनसे दो विभाग वापस ले लिए गए हैं। विज के पोर्टफोलियो से साइंस एंड टेक्नोलॉजी और तकनीकी शिक्षा चले गए हैं।
हायर एजुकेशन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग कंवर पाल गुर्जर के पास ही रहेगा। इसके साथ ही कंवरपाल गुर्जर को पर्यावरण वन्य प्राणी विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी है। वहीं सहकारिता मंत्री बनवारी लाल को जन स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है। बनवारी लाल के पास सहकारिता विभाग पहले ही है, अब उनको जन स्वास्थ्य विभाग भी दिया गया है।
आपको बता दें कोच छेड़छाड़ प्रकरण के चलते मंत्री संदीप सिंह से मंत्रालय छीन गया है। उनका मंत्रालय अब सीएम मनोहर लाल के पास रहेगा।
देखिए किस मंत्री के पास है कोनसा विभाग….

