हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में नियुक्तियों की सिलसिला जारी है। तरुण भंडारी को CMO में पब्लिसिटी एडवाइजर बनाने के बाद अब जवाहर यादव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का OSD नियुक्त किया गया है। इसको लेकर ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
इससे पहले हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन और सीएम के OSD भी जवाहर यादव रह चुके हैं। 2019 में इस्तीफे के बाद वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का कार्यभार भी देख चुके हैं। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने यादव को प्रचार एवं संपर्क प्रमुख नियुक्त किया था।

जवाहर यादव 2008 से 10 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार में भी मुख्यमंत्री के OSD के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। OSD के पद पर अब 2023 में वह अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
- OSD पद से 2019 में इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बीजेपी के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का कार्यभार संभाला था।
- जवाहर यादव 2008 से 2010 तक यादव भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- 2013 में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे।
- 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद सीएम के OSD के रूप में कार्यभार संभाला।
- OSD के पद पर अब 2023 में वह अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
Join us on Twitter