हरियाणा में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है हालांकि रिकवरी रेट भी बढ़ा है। सबसे ज्यादा मरीज गुड़गांव, सोनीपत और फरीदाबाद में आ रहे हैं। इस बीच गुरूग्राम जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए गुड़गांव में शॉपिंग कॉम्पलेक्स व मॉल (Malls) 1 जुलाई से खोलने का फैसला लिया है। हालांकि धार्मिक स्थल खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
नगर निगम की ओर से इसके लिए SOP जारी की गई है। सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व मॉल (Malls) 1 जुलाई से खोले जाएंगे। हालांकि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना पड़ेगा। नियम की अनदेखी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
वहीं साइबर सिटी में फिर से लॉकडाउन जैसी अटकलों पर विराम लगाते हुए जिला उपायुक्त और नगर निगम कमिश्नर ने साफ कर दिया कि गुरुग्राम अनलॉक 1 से आगे बढ़ने की परिक्रिया में अग्रसर है।
Malls में ये करनी होगी व्यवस्था
- अंदर जाने वाले हर शख्स का तापमान जांचा जाएगा।
- मुंह पर मास्क या कोई कपड़ा लगाकर जाने वाले को ही एंट्री दी जाएगी।
- गेट पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी।
- लक्षण वाले मरीज को Malls में एंट्री नहीं दी जाएगी।
- सोशल डिस्टेंसिंग बनानी होगी।
- पार्किंग व दूसरी जगह भीड़ पर रोक लगानी होगी।
Join us on Facebook