हरियाणा के कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की गति तीन गुना बढ़ गई। पिछले 5 दिनों से लगातार 300 से भी ज्यादा मामले रोजाना सामने आ रहे है। गुरूग्राम की हालत सबसे खराब है।
लगातार बढ़ रहे संक्रमण के ग्राफ से मृत्युदर में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में 24 मौतों से मृत्युदर 0.71 फीसदी पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में 25 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 10 मरीजों की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 15 वेंटीलेटर पर हैं। रिकवरी रेट 32% पहुंच गया है।
शनिवार के बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में 355 संक्रमित मिले, जिससे आंकड़ा बढ़कर 3952 पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 71 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। रिकवरी रेट 33.39 फीसद पर ही अटका हुआ है।

355 नए मामलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 129, फरीदाबाद में 39, सोनीपत में 89, रोहतक में 23, पलवल में 19, करनाल ओर यमुनानगर में 10-10, कैथल में 9, फतेहाबाद में 8 मामले सामने आए है।