हरियाणा के गोरखपुर में लगेगा उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर (फतेहाबाद) (Gorakhpur Nuclear Power Plant) में लगेगा। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से लगभग 150 किमी उत्तर में है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह भारत की परमाणु क्षमता बढ़ाने की प्राथमिकता के अनुरूप है।

Gorakhpur Nuclear Power Plant

जानकारी के अनुसार उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के गोरखपुर में बनाया जाएगा। जो नई दिल्ली से लगभग 150 किमी. दूर उत्तर में स्थित है। परमाणु ऊर्जा राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि PM नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर भारत सहित देश के दूसरे हिस्सों में भी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बनाने का फैसला किया है।

पहले के ज्यादातर न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों या पश्चिम में महाराष्ट्र में ही बनाए गए थे।

Join us on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *