Haryana Weather: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा के उत्तरी जिलों में दो दिन बूंदाबांदी की संभावना

Haryana Weather Update: हरियाणा के हिसार में उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। आज से दो दिन तक प्रदेश के उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और यह 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को सम्पूर्ण इलाके में दिन का तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Amann M Singh

आने वाले दिनों में पारा में और उछाल देखने को मिलेगा और दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा। रविवार को रात का तापमान भी 6.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

सोमवार को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में आंशिक बादलवाही और प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर आदि में 7 व 8 फरवरी को केवल बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Join us on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *