Holi 2023 Date: 7 या 8 कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

Holi 2023 Date: होली को रंगों, खुशियों और हर्ष उल्लास का त्योहार कहा जाता है। आजकल हर त्योहार में लोगों को डेट की दुविधा हो जाती है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि साल 2023 में होली कब है।

तो चलिए इस लेख में जानते हैं इस बार होली ( Holi 2023 Kab Hai) कब है, यहां हम आपको बताएंगे होली की कंफर्म डेट (Holi 2023 Date) और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holi 2023 Subh Muhurat)। हिंदू धर्म में होली के त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

साल 2023 में होली कब है (Holi 2023 Date)

Holi 2023 Date: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली खेली जाती है। इस साल रंगों वाली होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। 7 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023: Holika Dahan Shubh Muhurat

  • होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
  • वहीं, होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
  • फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 6 मार्च 2023 को 4 बजकर 17 मिनट से।
  • फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि का समापन: 7 मार्च 06 बजकर 09 मिनट पर।
  • होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 7 मार्च 2023 की शाम को 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक।

होलिका दहन विधि और महत्व- Holika Dahan 2023 Importance And vidhi:

दहन के दिन होली का पूजा के बाद जल अर्पित करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार अपने घर के किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से होलिका की अग्नि प्रज्वलित करवाएं। होलिका की अग्नि में फसल सेंके और मुमकिन हो तो इसे अगले दिन सपरिवार ग्रहण अवश्य करें। कहा जाता है होलिका दहन के दिन किया जाने वाला यह उपाय जो कोई भी व्यक्ति करता है उसके जीवन में निराशा और दुख का साया नहीं आता है। साथ ही उस व्यक्ति के परिवार के सभी लोग हमेशा रोगों से मुक्त स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Haryanalive.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Join our WhatsApp Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *