HPSC PGT Exam 2023: स्थगित हुई हरियाणा में 4476 शिक्षकों भर्ती परीक्षा, आयोग ने जारी किया नोटिस

HPSC PGT Exam 2023: हरियाणा पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए परास्नातक शिक्षकों (पीजीटी) के 4476 पदों पर भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा स्थगित कर दी गई है।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 31 एवं 32/2022 के माध्यम से विज्ञापित पीजीटी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन प्रशासनिक कारणों से आयोजित नहीं किया जा सका।

एचपीएससी की अधिसूचना के अनुसार हरियाणा पीजीटी भर्ती 2023 परीक्षा का आयोजन फरवरी 2023 के दूसरे/तीसरे सप्ताह के दौरान किया जाना प्रस्तावित था। प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इस परीक्षा के लिए नई तारीख पर आयोग ने कहा है कि भर्ती परीक्षा की निश्चित तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

HSSC TGT भर्ती की जानकारी के लिए यहां क्लिक करे

उम्मीदवारों को बता दें कि आयोग एचपीएससी हरियाणा पीटीटी परीक्षा 2023 (HPSC PGT Exam 2023) डेट की घोषणा को लेकर नोटिस आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह हैं।

बता दें कि हरियाणा व मेवात कैडर पीजीटी भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना एचपीएससी ने नवंबर 2022 माह के दौरान की थी। विभिन्न विषयों के लिए करीब 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू की थी और आखिरी तारीख 12 दिसंबर थी, जिसे आयोग ने बाद में बढ़ाकर 1 जनवरी 2023 कर दिया था।

हरियाणा पीजीटी भर्ती 2023 के लिए अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।

HPSC PGT भर्ती 2023 – हरियाणा कैडर अधिसूचना PDF अधिसूचना लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *