हरियाणा मे प्रशासनिक फेरबदल: IAS अशोक खेमका को अभिलेखागार की जिम्मेदारी; 4 HCS भी बदले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव IAS अशोक खेमका को अभिलेखागार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा चार HCS का भी तबादला हरियाणा सरकार ने किया है।

ट्रांसफर किए गए HCS अधिकारियों में रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मानव मलिक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक प्रशासन अमित कुमार द्वितीय को रादौर का उपमंडल अधिकारी लगाया गया है।

मयंक भारद्वाज को सिटी मजिस्ट्रेट रेवाड़ी और देवेंद शर्मा को सब डिविजनल ऑफिसर क्लायत लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *