फरीदाबाद: घर में घुसा तेंदुआ, वाइल्डलाइफ टीम ने बेहोश करके पिंजरे में किया कैद

फरीदाबाद के राजीव कलोनी में एक तेंदुआ घुस गया। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। घर में तेंदुए के घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश करके पिंजरे में कैद कर लिया।

फरीदाबाद: रात में घर में घुसा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद शहर के सेक्टर-25 स्थित राजीव कॉलोनी निवासी जगबीर शुक्रवार की रात घर में परिवार के साथ सोए हुए थे। सुबह उठे तो उन्हें घर में किसी जानवर के पैर के निशान नजर आए। उन्होंने घर के एक कमरे में जाकर देखा तो तेंदुआ छुपा हुआ था। उसकी चहल-पहल देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिवार के मुताबिक, उनके घर का मेन गेट खुला था। रात के अंधेरे में पता ही नहीं चला कि तेंदुआ कब घर में घुसा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तुरंत गुरुग्राम स्थित वाइल्डलाइफ टीम को सूचना भेजी।

Join us on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *