हरियाणा राज्य का खेलों में योगदान अतुल्य है। केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में करने की घोषणा की। यह घोषणा केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ डिजिटल माध्यम से बातचीत करने के दौरान की। इस मौके पर प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह और खेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संकट के कारण इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2020’ का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का अगला संस्करण पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा टोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद की जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021′ के अगले संस्करण का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा। हरियाणा हमेशा से खेलों में देश में अग्रणी रहा है।
Join us on Facebook