हरियाणा में AAP के प्रदेश अध्यक्ष बने सुशील गुप्ता: अशोक तंवर को कैंपेन कमेटी चेयरमैन बनाया; अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

नारनौल में AAP नेता कुलदीप के घर पहुंची पुलिस: कहा- CM खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम में जाने से पहले लेनी होगी परमिशन

आपको बता दें पहले AAP ने यह लिस्ट होल्ड कर ली थी। पार्टी की प्लानिंग थी कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। हालांकि दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

पिता-पुत्री को अहम जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में संगठन के ऐलान के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

कांग्रेस में वह भूपेंद्र हुड्‌डा के खासमखास रहे। हरियाणा में AAP की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं। इससे पहले चित्रा सरवारा उत्तरी हरियाणा संयोजिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थी।

Aam aadmi party, aap haryana