आदित्य चौटाला की हरियाणा सरकार में एंट्री, बने मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन

News Desk: पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला की हरियाणा सरकार में एंट्री हो गई है। हरियाणा सरकार की ओर से आदित्य चौटाला को मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीएस वी उमाशंकर ने आदित्य चौटाला की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। आदित्य सीएम मनोहर लाल के खास बताए जाते हैं।

आपको बता दें आदित्य चौटाला की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एंट्री 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले हुई थी। इस दौरान हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड (HSCARDB) का चेयरमैन बनाया था। हालांकि 2014 में आदित्य चौटाला ने BJP जॉइन की थी। इसके बाद 2019 में डबवाली से विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी भी बनाया था।

जगदीश चौटाला के बेटे हैं आदित्य

पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला की हरियाणा की भाजपा सरकार में 2019 में एंट्री हुई थी। एंट्री के वक्त ही राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से कुछ घंटे पहले आदित्य चौटाला को एचएससीएआरडीबी का चेयरमैन बनाया था। आदित्य चौटाला स्व. देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश चौटाला के पुत्र हैं।

डबवाली से चुनाव लड़ा सकती है भाजपा

भाजपा आदित्य चौटाला को डबवाली से विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है। आदित्य चौटाला के पिता जगदीश चौटाला सियासत से दूर रहे। उन्होंने स्व. देवीलाल की गाड़ी भी चलाई और उनकी चिट्ठी-पत्री भी लिखी, लेकिन बाकी भाइयों ओमप्रकाश चौटाला, प्रताप चौटाला और रणजीत सिंह से अलग वह सियासत में नहीं उतरे। अब उनके बेटे आदित्य ने सियासत में हाथ आजमाने की कोशिश की है।

Amann M Singh