Ambala Shamli Expressway : 6 लेन एक्‍सप्रेस-वे बनाने का रास्‍ता साफ, अधिग्रहण के बावजूद किसानों ने बोई हुई थीं गेहूं की फ़सल

Ambala Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाले अंबाला-शामली एक्‍सप्रेसवे के निर्माण की आखिरी बाधा हट गई है। हरियाणा के यमुनानगर जिलों में किसानों गेहूं की फसल काट ली है और जमीन का कब्‍जा एनएएचआई ने ले लिया है। इसी के साथ एनएचएआई ने निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश साइड से 6 लेन एक्‍सप्रेसवे का निर्माण पहले से ही चल रहा है। यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा के अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश में सहारनपुर व शामली जिले में बनेगा।

हरियाणा में बड़े स्तर पर जजों के तबादले: हाईकोर्ट ने दिए 44 जजों के ट्रांसफर आदेश; MP-MLA का केस देख रहे जजों के लिए स्पेशल ऑर्डर

अधिग्रहण के बावजूद किसानों ने बोई थीं फसल

हरियाणा के यमुनानगर में कुछ गांवों के किसानों ने एनएचएआई के जमीन अधिग्रहण करने के बावजूद भी जमीन का कब्‍जा नहीं दिया था। उन्‍होंने जमीन पर गेहूं बो दिया था। इस वजह से यमुनानगर जिले में करीब 16 किलोमीटर के हिस्‍से पर सिक्‍स लेन एक्‍सप्रेसवे का काम ठप पड़ा था। किसानों के फसल काटते ही कंपनी ने निर्माण शुरू कर दिया है। जिले के पोटली गांव से काम शुरू किया गया है। इस एक्‍सप्रेस-वे के लिए अम्बाला में 58, यमुनानगर के 12 और शामली जिले की 24 गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है।

Ambala Shamli Expressway का ये होगा रूट

अंबाला-शामली हाईवे की कुल लंबाई 120 किलोमीटर है। यह 75 किलोमीटर हरियाणा में ता 45 किलोमीटर यूपी में बनेगा। इसके निर्माण पर कुल 3660 करोड़ रुपए खर्च होंगे। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इस 6 लेन एक्सप्रेस-वे का राइट ऑफ वे करीब 60 मीटर का है और यह पूरी तरह ग्रीन फील्ड कॉरिडोर है।