सिरसा में 18 जून को अमित शाह की रैली, हरियाणा में 30 जून तक होंगे भाजपा के 13 बड़े कार्यक्रम

Amit Shah rally in haryana: गृहमंत्री अमित शाह 18 जून को हरियाणा सिरसा में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। हिसार के हांसी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रैली होगी।

भाजपा के प्रदेश में 30 जून तक 13 बड़े कार्यक्रम होंगे। सिरसा में 18 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रैली करेंगे। इनमें मुख्य रूप से रैली, व्यापारी संगठनों से बातचीत, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क, 21 जून को योगा दिवस सहित अन्य आयोजन होंगे।

हाईकोर्ट का आदेश- हाईवे देश की लाइफ़लाइन; सरकार सुनिश्चित करें NH 44 बिना किसी बाधा के खुला रहे, चढ़ूनी के संदेश के बाद भड़के किसान

सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के तहत 21 जून को हर शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएंगे।

पहलवानों, किसानों के विरोध का हो सकता है सामना

इन दिनों हरियाणा धरने प्रदर्शनों का अखाड़ा बना हुआ है। सरकार को हर जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सीएम मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम भी इस से अछूते नहीं रहे हैं। ऐसे में हरियाणा भाजपा के लिए कोई भी कार्यक्रम आयोजित करना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

कांग्रेस में केवल यही दोनों हैं, अन्य कोई नहीं

बिप्लब देब ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में केवल यही दोनों हैं अन्य कोई भी व्यक्ति यहां कांग्रेस में नहीं है। न ही कांग्रेस की अब तक कोई स्टेट लेवल कमेटी बनी है। मगर, भाजपा में ऐसा नहीं है। यहां पर हम पन्ना प्रमुख तक बनाने का कार्य कर रहे हैं।