हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार: पटौदी विधायक को लगाया प्रदेश उपाध्यक्ष; तीन जिलों के बदले अध्यक्ष, देखिए पुरी लिस्ट

News Desk: हरियाणा भाजपा ने 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बड़ा संगठन विस्तार किया है। सत्यप्रकाश जरावता विधायक पटौदी को हरियाणा बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही यमुनानगर के ईश्वर पलाका और रोहतक की रेनू डाबला को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। वहीं सुनीता डॉगी को हरियाणा महिला भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

5 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने 5 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए हैं। रेवाड़ी के हुक्म यादव ,करनाल के भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक के अजय बंसल, नारनौल के राकेश शर्मा और सोनीपत की सुमित्रा चौहान को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी है।

चार जिला प्रभारी बनाए

रेवाड़ी, जींद, सोनीपत और पानीपत जिलों में हरियाणा बीजेपी ने जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें रेवाड़ी से मुकेश गौड़, जींद से धर्मवीर मिर्जापुर, सोनीपत से जवाहर सैनी और पानीपत से संदीप जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।

तीन जिलों के अध्यक्ष बदले

रेवाड़ी से प्रीतम चौहान, महेंद्रगढ़ से दयाराम यादव और रोहतक से रणबीर ढाका को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

देखिए पुरी लिस्ट

हरियाणा भाजपा, Haryana bjp
Amann M Singh