CM मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम का फिर हुआ विरोध, सिहमा को उप-तहसील बनाने पर दोगड़ा अहीर के लोग भड़के; भारी पुलिस बल तैनात

गांव दौंगड़ा अहीर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान अटेली विधायक सीताराम यादव ग्रामीणों को मनाने पहुंचे तो उनका जमकर विरोध किया गया। सरकार और विधायक के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी की। यहां तक की प्रदर्शनकारी रोड पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी गई।

बता दे हरियाणा में जिला महेंद्रगढ़ के गांव सिहमा को उप-तहसील का दर्जा दिए जाने का विरोध जारी है। गांव दोगड़ा अहीर के लोग सड़कों पर हैं। इसी गांव में CM मनोहर लाल खट्‌टर ठहरे हुए हैं, लेकिन विरोध के चलते गुरुवार रात को उनसे कोई मिलने नहीं गया। शुक्रवार सुबह भी लोग उनके प्रवास निवास के बाहर विरोध करने पहुंच गए।

जहां पर मुख्यमंत्री ठहरे हुए हैं, वहां महिलाओं की तथा ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई है। कुछ देर में मुख्यमंत्री अपने जन संवाद कार्यक्रम के लिए नांगल सिरोही जाएंगे, लेकिन महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री के बाहर निकलते ही वे उनका घेराव करेंगे। वहीं विरोध की जानकारी मिलते ही अटेली विधायक सीताराम मौके पर पहुंचे।

जनसंवाद कार्यक्रम में सिहमा को उप-तहसील बनाने का किया था ऐलान

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर महेंद्रगढ़ में पिछले 3 दिन से हैं और जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। गुरुवार को नारनौल में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव सिहमा को उप-तहसील बनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद गांव दोगड़ा अहीर के लोग भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रात को ही गांव में प्रदर्शन करके विरोध जताया।

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

खबर अपडेट की जा रही है…….