हरियाणा के सभी जिलों में पहुंचा कोरोना संक्रमण, 965 नए मामलो के साथ एक्टिव केस 4500 पार

Haryana Corona update: हरियाणा में सभी 22 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया है। ताजा आंकड़ों में सभी जिलों में एक्टिव मरीज मिले हैं। 24 घंटों में 965 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4535 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 2532 सक्रिय मामले है। हरियाणा में पॉजिटिविटी दर 11.86 फीसदी पहुंच गई है।

हरियाणा में कोरोना के 965 मामले

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 965 नए केस मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4535 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण दर 11.86 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 98 प्रतिशत से अधिक है और 1.01 प्रतिशत स्थिर है। मंगलवार को नए मरीजों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 461, फरीदाबाद 145, हिसार 36, सोनीपत 19, करनाल-अंबाला 30-30, पंचकूला 57, सिरसा 16, रोहतक 30, यमुनानगर 49, झज्जर 20, पानीपत-रेवाड़ी 7-7, नूंह में 4, कुरुक्षेत्र 3, भिवानी-पलवल 2-2, फतेहाबाद-चरखी दादरी में 1- 1 नया केस मिला है, जबकि महेंद्रगढ़ में कोई नया मरीज नहीं मिला है।