मणिपुर में फंसे स्टूडेंट्स की हरियाणा वापसी: 5 बच्चे पहुंचे घर; 16 आज पहुंचेंगे दिल्ली, सीएम मनोहर लाल खुद संभाला मोर्चा

मणिपुर में हिंसा के दौरान फंसे हरियाणा के स्टूडेंट्स की घर वापसी शुरू हो गई है। कल देर रात 5 बच्चों का पहला बैच दिल्ली पहुंच गया। जहां से स्टूडेंट्स अपने-अपने घर पहुंच गए। वहीं अन्य 16 स्टूडेंट्स आज मणिपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। मणिपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को हरियाणा सरकार की तरफ से वापसी की टिकट दिलाई गई है।

सीएम मनोहर लाल ने खुद संभाला मोर्चा

बता दे इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर खुद नजर बनाए हुए हैं। पहले बैच में महेंद्रगढ़ के कमलकांत, जींद की रितु, पलवल की शिवानी, सिरसा की नेहा रानी और रोहतक के सागर कुंडू की घर वापसी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के 5 छात्र NIT मणिपुर, 8 छात्र IIIT मणिपुर और 3 छात्र NSU, मणिपुर में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों को वापस हरियाणा लाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि, अन्य राज्य भी अपने राज्यों के छात्रों को मणिपुर से निकाल रहे हैं, इसलिए फ्लाइट्स की व्यस्तता व एयर ट्रैफिक के अनुसार हरियाणा सरकार कोलकाता से दिल्ली रूट पर भी विचार कर रही है। ताकि जल्द जल्द से बच्चो को मणिपुर से बहार निकाला जा सके।

Join us on WhatsApp