हरियाणा में कष्ट निवारण समितियों के लिए बांटे गए जिले, इस बार अनिल विज सुनेंगे हिसार की समस्याएं

News Desk: हरियाणा में कष्ट निवारण समितियों के प्रभारी बदले गए है। सरकार ने लोगों की जन समस्याओं व शिकायतें सुनने के लिए मंत्रियों को आवंटित जिलों में बड़ा फेरबदल किया है। लगभग सभी मंत्रियों के जिले बदल दिए गए हैं। सीएम मनोहर लाल अब गुरुग्राम की बजाए फरीदाबाद जिले की लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ये होंगे नए प्रभारी

  • उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक,
  • गृह मंत्री अनिल विज हिसार,
  • स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल पानीपत,
  • परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सोनीपत,
  • ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह महेंद्रगढ़ व जींद,
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल गुरुग्राम व सिरसा,
  • सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल पलवल व अंबाला,
  • शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता करनाल व कुरुक्षेत्र,
  • विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली भिवानी व नूंह,
  • सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव पंचकूला व झज्जर
  • महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा यमुनानगर,
  • श्रम राज्य मंत्री श्री अनूप धानक चरखी दादरी व रेवाड़ी
  • मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्य मंत्री संदीप सिंह फतेहाबाद व कैथल जिलों की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायतें सुनेंगे।