हरियाणा ओपन बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित, 10वीं में केवल 17.36 प्रतिशत तो 12वीं में 21.65 प्रतिशत छात्र ही हुए पास

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओपन परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट बेहद ही खराब रहा है। इसमें 10वीं की ओपन परीक्षा का परिणाम 17.36 प्रतिशत तो 12वीं का 21.65 प्रतिशत रहा है।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि ओपन स्कूलों का परिणाम बेहतर बनाने के लिए एनआईओएस की तर्ज पर स्टैडी सैंटर  बनाएं जाएंगे। पायलेट प्राजेक्ट को सिरे चढ़ाकर मुक्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को  सुविधा दी जाएगी।

HBSE 10th Result 2023: बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 65.43 फीसदी बच्चे पास

10वीं की ओपन परीक्षा में 17.55 प्रतिशत छात्र तो 17.08 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं हैं। वहीं 12वीं की ओपन परीक्षा में छात्र 18.45 प्रतिशत तो 26.67 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। 10वीं में ग्रामीण क्षेत्रों की 20.01 तो शहरी क्षेत्र की 12.17 पास प्रतिशत रहा है। 12वीं में ग्रामीण क्षेत्र की 21.60 तो शहरी क्षेत्र की 21.74 पास प्रतिशत्ता रही है। 

HBSE 12th Result 2023 : 12वी का परिणाम जारी, 81.65 फीसद छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, इस डायरेक्ट लिंक से देखे 12वीं का रिजल्ट