Haryana Weather Update: हरियाणा में रात को बारिश के साथ गिरे ओले, आज से चार दिन बारिश की संभावना, 18 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने 17 से 21 मार्च तक हरियाणा के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 जिलों में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई।अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आंधी तूफान और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार सांय भी नारनौल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। सुबह के समय कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।

इन जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट किया है। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने की भी संभावना है।

अगले चार दिनों के लिए Haryana Weather Update

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की फसल में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल फिलहाल कुछ समय के लिए बंद रखें। वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वे फसल की कटाई ना करें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखें।

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी की संभावना है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया गया है। इसका बड़ा असर सरसों की खरीद पर पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Amann M Singh

Join our WhatsApp Group