HBSE 12th Result 2023 : 12वी का परिणाम जारी, 81.65 फीसद छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी, इस डायरेक्ट लिंक से देखे 12वीं का रिजल्ट

HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 81.65 फीसद रहा बाहरवीं का रिजल्ट। छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.11 रही। लड़कों का पास प्रतिशतता 76.43 रहा।

हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम 81.65 फीसद रहा है। इसके लिए बोर्ड अध्यक्ष और सचिव ने छात्रों को बधाई दी। 12वीं की परीक्षा में 257116 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें से 209933 उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 47183 परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं।

Direct LinkHBSE हरियाणा 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

ऐसे देखें रिजल्ट HBSE 12th result 2023

चरण 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 का लिंक मिलेगा।

चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर और कैप्चा आदि दर्ज करना होगा।

चरण 4: सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर डिस्पले होगा।

चरण 5: परिणाम की PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 28 मार्च तक चली थी। परीक्षाएं 1475 परीक्षा केंद्रों पर ली गई थीं। इनमें 6,32,071 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस बार 73.18 फीसदी रहा था। 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।