हरियाणा सरकार ने 42 IAS/HCS अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए। इन तबादलो को नगर निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आपको बता दें हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा जल्द होने वाली है।
साथ ही हरियाणा सरकार ने 136 HPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। प्रदेश के लगभग हर जिले के DSP-ASP को यहां से वहां किया गया है।
गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत के ACP क्राइम का भी लिस्ट में नाम शामिल है। कई जिलों के STF DSP बदले हैं तो वहीं सिरसा से 4 DSP का ट्रांसफर हुआ है।




Join us on WhatsApp