करनाल में बड़ा हादसा, राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढही; 4 की मौत, NDRF मौके पर पहुंची

हरियाणा के करनाल में राइस मिल की तीन मंजिला इमारत मंगलवार तड़के 3:30 बजे ढह गई। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। 18 घायल हैं। 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए हैं। ​​​​​​मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 100 से ज्यादा मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

​तरावड़ी की शिव शक्ति राइस मिल की इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी इमारत में सो रहे थे।

हरियाणा के करनाल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। हरियाणा के करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला गिर गई है। राइस मिल की इमारत गिरने से चारों ओर भय का माहौल है। यह संभावना जताई जा रही है मिल के मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं। कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें कि कर्मचारी इस राइस मिल की इमारत के अंदर ही सोते थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में करीब 100 से ज्यादा मजदूर सोते हैं।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।