News Desk: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब से भागकर कुरुक्षेत्र में छिपा था। पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद हरियाणा पहुंचा था। पुलिस से बचने के लिए वह 19 मार्च को रात एक बजे शाहाबाद पहुंचा था। यहां की सिद्धार्थ कॉलोनी अपनी महिला मित्र के पास में वह तीन दिन रुका था। 22 मार्च रात करीब साढ़े तीन बजे वह यहां से फरार हुआ।
बताया जा रहा है कि वह महिला बलजीत कौर के घर रुका था। बलजीत कौर लंबे समय से अमृतपाल के संपर्क में रही है। उसका भाई लाडवा के एक बड़े अधिकारी का रीडर है। स्थानीय पुलिस ने भी संबंधित महिला, अधिकारी के रीडर व उनके पिता को एसटीएफ के हवाले कर दिया।
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि रविवार को शाहाबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी रीडर ने कुरुक्षेत्र उपायुक्त शांतनु शर्मा के सामने सरेंडर किया था।
वहीं मामले के सामने आते ही पुलिस के साथ-साथ आसपास भी हड़कंप सा मच गया। एसटीएफ हरियाणा और पंजाब पुलिस के दावे के अनुसार एक महिला सहित तीन लोगों को शाहाबाद से अमृतपाल मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले में जिस महिला बलजीत कौर का नाम सामने आ रहा है, वह शाहाबाद के गांव मामू माजरा की रहने वाली है। शाहाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी में उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। मिस्त्री और मजदूर के अलावा इस घर में कोई नहीं है।
- हरिद्वार हर की पौड़ी पर हाई वोल्टेज ड्रामा: पहलवान बिना मेडल बहाए वापस लौटै, अब खाप लेगी आगे का फ़ैसला
- पहलवानों का ऐलान: हरिद्वार में गंगा में बहाएंगे मेडल; सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले इनाम की राशी भी लौटाए
- Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन शेड्यूल जारी, 5 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू; एक जुलाई को आएगी पहली मेरिट लिस्ट
- दिग्विजय चौटाला बोले- गठबंधन में वो ठाठ नहीं, जो पहले हमारी 5 साल की सरकार में थे; 2024 में जजपा 55 सीट लाएगी
- बृजभूषण पर केस दर्ज करवाने वाली नाबालिग लड़की के चाचा ने की प्रेसवार्ता, कहा- धरना देने वालो ने भतीजी का किया गलत इस्तेमाल
Join our WhatsApp Group