News desk: हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री ADO ओमप्रकाश यादव के मीडिया सलाहकार राजेश यादव सहित एक वकील को महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने फिरौती मांगने के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत से 2 दिन का रिमांड लिया है।
बता दे महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने एक आश्रम के संत की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया है। संत ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसे डरा धमका कर उससे फिरौती की मांग कर रहे हैं। संत की शिकायत पर पुलिस ने एक वकील को हिरासत में लिया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने इसके पीछे राज्यमंत्री ओमप्रकास यादव के मीडिया सलाहकार राजेश यादव मालडा को इसका साजिशकर्ता बताया है।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं इस मामले में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि अभियोग किसी पर भी दर्ज हो सकता है यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- आज से 70 दिन मथुरा भिवानी ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी: कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-नारनौल होकर चलेंगी
- CM मनोहर लाल का ऐलान:1.80 लाख तक इनकम वाली लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा फ्री; 3 लाख वालों की आधी फीस सरकार देगी
- खाटू श्याम जी के लिए आज से स्पेशल ट्रेनें: रेवाड़ी-नारनौल से चलेंगी दोनों ट्रेनें
- हरियाणा CM के OSD जवाहर यादव का इस्तीफा:BJP महासचिव बनाने की तैयारी
- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायाब सैनी का रेवाड़ी दौरा, राव को बताया सीनियर नेता

Join our WhatsApp Group