News Desk: हरियाणा में नारनौल के नजदीकी गांव ढाणी btahtota में खेतों में काम के लिए आए मजदूरों पर आसमानी बिजली गिर गई। इसमें उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई। इनके साथ मौजूद 2 साल का बच्चा झ़लस गया, लेकिन उसकी जान बच गई। मृतकों की उम्र 20 और 21 साल है। वे बारिश आने के बाद पेड़ के नीचे खड़े हुए थे।
खेतों में काम कर रहे थे मजदूर।
उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के सिकंदराबाद से करीब 12 से 15 मजदूर फसल कटाई के लिए नजदीकी गांव ढाणी बाठोठा आए हुए थे।
इस दौरान फसल की कटाई करवाने वाला मालिक चाय लेकर खेत में आया तथा खेत में काम कर रहे अमरपाल व कल्याण दोनों ही चाय पीने तथा बरसात से बचने के लिए वहां खेत में खड़े जाटी के पेड़ के नीचे चले गए। उनके साथ एक 2 साल का दीपांशु नाम का बच्चा भी था। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई।
इसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय अमरपाल और 21 वर्षीय कल्याण की मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्षीय दीपांशु को भी मामूली खरोच आई। बिजली गिरने से चीख पुकार मच गई। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने ग्रामीणों की सहायता से उनको तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन को मृत घोषित कर दिया।
- आज से 70 दिन मथुरा भिवानी ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी: कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-नारनौल होकर चलेंगी
- CM मनोहर लाल का ऐलान:1.80 लाख तक इनकम वाली लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा फ्री; 3 लाख वालों की आधी फीस सरकार देगी
- खाटू श्याम जी के लिए आज से स्पेशल ट्रेनें: रेवाड़ी-नारनौल से चलेंगी दोनों ट्रेनें
- हरियाणा CM के OSD जवाहर यादव का इस्तीफा:BJP महासचिव बनाने की तैयारी
- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायाब सैनी का रेवाड़ी दौरा, राव को बताया सीनियर नेता