ओमप्रकाश चौटाला के फिर बिगड़े बोल: बोले-हमारे यहां आवारा पशुओं को कहा जाता है खट्टर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का विवादो से पुराना नाता है। एक बार फिर उन्होने सीएम मनोहर लाल को लेकर विवादित टिप्पणी की है। ओमप्रकाश चौटाला मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर विवादित कटाक्ष किया और कहा कि मैं पहले भी जब ये मुख्यमंत्री बने कह चुका हूं कि हमारे यहां आवारा पशुओं को खट्‌टर कहते है। मुख्यमंत्री के पास करने धरने को कुछ है नहीं।

2024 से पहले टूट जाएगा गठबंधन

चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर भी खूब भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक उन्हें छोड़कर भाग रहे है। 2024 से पहले ये बेमेल का गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ता पक्ष से है और हमारी पार्टी सत्ता की भूखी नहीं है।

उन्होंने कहा हमने पहले भी ये कई बार साबित करते दिखा दिया है। खुद की पार्टी के गठबंधन करने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि उनके पास सत्ता पक्ष को छोड़कर सभी उन पार्टियों के दरवाजे खुले है, जो इनेलो की नीतियों में विश्वास रखती है। फिलहाल किसी से गठबंधन जैसी कोई बात नहीं है।

Join us on WhatsApp