अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक की सवारी करते दिखे राहुल गांधी, हरियाणा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस कर्नाटक चुनाव के बाद हरियाणा पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार रात अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया।

दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसे कांग्रेस की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें उनके सफर का एक वीडियो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल को 12 घंटे पहले यूपी की राजधानी लखनऊ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, लखनऊ पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिमला में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे

राहुल गांधी की ट्रक यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि वह शिमला में सोनिया से मिलने के लिए पहुंचे हैं। आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

सोनिया इन दिनों शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस में रह रही हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी उन्होंने शिमला में रहते हुए ही किया था।

500 में गैस, 300 यूनिट बिजली, 100 गज के प्लॉट मुफ्ट… हरियाणा कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी

वहीं कर्नाटक रणनीति को हरियाणा में भी आजमाने के मुड़ में दिख रही कांग्रेस ने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है। 500 में गैस, 300 यूनिट बिजली मुफ्त सहित कई अन्य बड़े वादे कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से किए हैं।