हरियाणा के 16 जिलों में आंधी का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं; जानिए मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे की यदि हम बात करें तो दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 1 जून तक ऐसे ही मौसम रहेगा।

वहीं हरियाणा के 16 जिलों में मौसम को लेकर आज चंडीगढ़ IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इन जिलों में 60 KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो तूफान की श्रेणी में आती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

इन जिलों के लोग रहें सावधान

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

30 मई को 6 जिलों में खूब बारिश

मौसम विभाग की ओर से 30 मई को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में खुूब बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में 40 किलोमीटर तेज हवाएं चलने के साथ कुछ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 1 जून तक मौसम ऐसे ही रहने की घोषणा जारी की है