पड़ोसी वसीम ने छत पर लगा श्रीराम नाम का ध्वज जलाया, की मारपीट, हिंदू संगठनों ने थाने के सामने किया हनुमान चालीसा पाठ, आरोपी गिरफ्तार

News Desk (यमुनानगर): गांव बीबीपुर में छत पर लगा श्रीराम का झंडा पड़ोसी वसीम ने जला दिया विरोध करने पर मारपीट भी की। श्रीराम नाम का झंडा जलाने व हिंदू समुदाय के लोगों के मारपीट किए जाने की घटना से गुस्साए हिंदू संगठन के लोगों ने थाने के सामने धरना दे दिया। जय भवानी सेना, विश्व हिंदू परिषद के 100 से भी अधिक कार्यकर्ता थाने के बहार एकत्रित हो गए। उन्होंने थाने के सामने जमकर नारेबाजी की गई। भगवान श्रीराम के नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा।

बता दें हिंदू संगठन इस घटना के आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया जाएगा। थाने के बहार करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन होता रहा। बाद में डीएसपी राजीव कुमार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना खत्म हुआ।

मुख्य आरोपित वसीम गिरफ्तार

वहीं देर शाम पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपित वसीम उर्फ तोता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

श्रीराम के नारे लगाने से रोकने पर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार छह अप्रैल को बीबीपुर निवासी सतपाल के घर पर लगा भगवान श्रीराम का झंडा पड़ोसी वसीम ने जला दिया था। उसी दिन शाम को उनके परिवार के लोग पंचमुखी हनुमान मंदिर के लिए जा रहे थे। उन्होंने श्रीराम का नारा लगाया तो गांव के ही वसीम ने उन्हें नारा लगाने से रोक दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद गांव के सरपंच को शिकायत दी थी। सरपंच ने दोनों पक्षों को बुलाया था और समझौता कराया था। यहां से बाहर निकले तो वसीम, बिल्लू, काला, माहिर, जावेद व अन्य 10-12 ने सतपाल के बेटे कर्ण व उसके दोस्तों पवन, मांगा के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद ही मामला बिगड़ा। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

Amann M Singh

हरियाणा की और अधिक खबरों के लिए Join our WhatsApp Group