CBSE-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 87.33% स्टूडेंट पास, इस बार फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं मिलेगी; मेरिट लिस्ट भी नहीं होगी जारी

CBSE Class 12 Result

CBSE ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। 90.68% लड़कियां तो 84.67% लड़के पास हुए है

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

CBSE की 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर देख सकते हैं। यहां छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE के 3 बड़े फैसले

  • इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा।
  • मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी।
  • सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी।
  • सीबीएसई 12 वीं का रोल नंबर दर्ज करें।स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आगे के जरूरत के लिए सीबीएसई रिजल्ट डाउनलोड करे।

Join us on WhatsApp