रोहतक. लॉकडाउन के चलते हर जगह सन्नटा पसरा हुआ है। इसी बीच रोहतक से एक अमानवीय घटना सामने आई है। शहर के नया पड़ाव इलाके में बुधवार दाेपहर काे एक रेहड़ी पर लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची मिली है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते गलियाें में पसरे सन्नाटे बीच काे शख्स इस बच्ची को रेहड़ी पर छोड़ कर गया है। कॉलोनी वासियों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को पीजीआई में दाखिल कराया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की उम्र सात दिन के करीब है।
मामले में जनता कॉलोनी पुलिस चौकी ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। नया पड़ाव के विशाल ने बुधवार दोपहर करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने रेहड़ी पर नवजात बच्ची कपड़े में लिपटे होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद जनता कॉलोनी चौकी प्रभारी राजेश जाखड़ मौके पर पहुंचे। नवजात को कब्जे में लेकर उपचार के लिए पीजीआई के शिशु गृह में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को जांचा है लेकिन इसमें बच्ची के वारिसों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
[…] अमानवीय घटना: लॉकडाउन के सन्नाटे में क… […]