जींद: लॉकडाउन के बीच जींद के एक गांव में मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। मामला गांव दनोदा का है जहां 6 मुस्लिम परिवारों ने स्वेच्छा से अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को परिवार के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार ने दफ़नाने की बजाय उनका दाह संस्कार किया। जिसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा कर दी।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि ओरंगजेब के आतंक के चलते उनके पूर्वजों ने जान बचाने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब जब परिवार के शिक्षित नोजवानों को सच पता लगा तो उन्होंने धर्म बदलने पर विचार किया। उन्होंने हिंदू धर्म के सभी रीति रिवाजों के साथ जनेऊ धारण किया है।
परिवार के सदस्य ने कहा जहां आज देश कोरोन महामारी से लड़ रहा है तो वहीं कुछ कट्टरपंथी लोग जमात बैठा रहे हैं। ये लोगमानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है।
वहीं गांव के सरपंच पुरषोत्तम शर्मा ने बताया कि परिवार ने बिना किसी दवाब के फैसला लिया है। गांव में किसी को भी इसकी आपत्ति नहीं है। सभी उनके फैसले का सम्मान करते हैं।
[…] बता दें इससे पहले 18 अप्रैल को जींद के दनोड़ा गांव में भी 6 मुस्लिम परिवारों के 35 लोगों ने […]