हिसार में घर से भागी 2 लड़कियां, फोन कर बोली- हमनें शादी कर ली

हरियाणा के हिसार में दो लड़कियां अपने घर से भाग गई हैं। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 जनवरी को उसकी बेटी स्कूल में जाने की बात कहकर घर से चली गई। दोपहर को उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल आई कि मैं अपनी सहेली के साथ चंडीगढ़ चली गई हूं और हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद फोन बंद हो गया।

कहा जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहना चाहती है और इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया। इस दौरान एक युवती के परिजन थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। उसने एक अन्य लड़की पर अपनी बेटी के साथ भागने और चंडीगढ़ कोर्ट में उससे शादी करने का आरोप लगाया। हिसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं वहीं दोनों लड़कियों के घर से चले जाने के बाद से दोनों परिवारों में तनाव है।

हिसार पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले को ट्रेस किया तो दोनों लड़कियां पुलिस के समक्ष पेश हुई। एक लड़की 12 वीं में पढ़ती है और दूसरी कॉलेज में। दोनों लड़कियों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से आपस में दोस्त है। दोनों ही बालिग है और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती है। हमें अपने परिवार वालों से खतरा है। इसलिए हम दोनों एक साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके उन्हें भेज दिया। वहीं दोनों लड़कियों के एक साथ रहने के बाद उनके परिवारों में तनाव बना हुआ है। दोनों लड़कियां के घर आमने- सामने हैं, इस कारण झगड़े की आशंका है।

हमने दोनों लड़कियों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली है। दोनों बालिग है और अपनी इच्छा से एक साथ रहना चाहती है। उन्होंने अपने मां बाप के साथ रहने से इनकार कर दिया है।

एसएचओ पवन कुमार

Join us on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *