लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका: Hisar सांसद बृजेंद्र ने भाजपा छोड़ी; अब कांग्रेस में जाएंगे

किसान नेता सर छोटूराम के पड़नाती और हरियाणा के हिसार (Hisar) से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। थोड़ी देर में वह दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे।

हालांकि अभी उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। बृजेंद्र सिंह, पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंच चुके हैं।

बता दें कि पिता-पुत्र लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे।