Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस तपस्या का संगठन है: राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के समाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। उसकी प्रतिक्रिया लगातार बढ़ रही है। राहुल गांधी ने हरियाणा की जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हरियाणा के किसानों ने उन्हें हरियाणा की सच्चाई बताई।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का देश को एक करने के अलावा कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। नफरत के माहौल से बाहर निकलने का मतलब है देश में आपसी भाईचारा बढ़ाना। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सुरक्षित माहौल देना चाहते है।

भारत जोड़ो यात्रा पूजा और तपस्या के साथ देश के लिए संघर्ष है, यात्रा से स्पष्ट है कि कांग्रेस एक तपस्या संगठन है। Bharat Jodo Yatra का हर जगह शानदार स्वागत हो रहा है जिससे साफ पता चलता है कि देश की जनता सच्चाई जान चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *