मोदी सरकार का ‘चुनावी’ बजट आज: हरियाणा को बजट से ये है उम्मीद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का  केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है। बजट से हरियाणा को भी कई उम्मीदें हैं।  NCR एरिया में आने वाले 14 जिलों के लिए CM मनोहर लाल खट्टर विशेष पैकेज की मांग कर चुके हैं। इन जिलों में बुनियादी ढांचे, पानी, कनेक्टिविटी को डेवलप करने और मेंटेनेंस पर खर्च के लिए सरकार को आर्थिक मदद की जरूरत है। सबसे अहम बात यह है कि राज्य के अधिकांश औद्योगिक क्षेत्र इन्हीं जिलों में आते हैं।

इसके अलावा हरियाणा सरकार NCR में केएमपी एक्सप्रेस-वे और उसके साथ 2.5 लाख हेक्टेयर के 5 शहर डेवलप कर रही है। इसके लिए भी सरकार को आर्थिक मदद की जरूरत है।

Amann M Singh

Haryana के लिए रेल आर्बिटल प्रोजेक्ट भी अहम है जिसके लिए हरियाणा को 2022-23 में केंद्र से 874 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब, गन्नौर में इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट बना रही है।

हरियाणा के किसानों को भी केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं। कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चूंकि यह चुनावी वर्ष है इसलिए मोदी सरकार अपने बजट में किसानों को बड़ी राहत दे सकती है। हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है और इसलिए केंद्रीय वित्त मंत्री हरियाणा और पंजाब के किसानों को लेकर बड़ी राहत दे सकती है।

Join us on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *