हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत: आज से फिर खुलेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल; अब साझीदार भी कर सकेंगे खराब फसल के मुआवजे के लिए अप्लाई

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। सरकार ने बारिश और ओले से खराब हुई किसानों की फसल के मुआवजे के लिए आज से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला लिया है।

पोर्टल पर जिन किसानों को यह संशय है कि उसकी वेरिफिकेशन सही नहीं हुई है तो वह पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। वेरिफिकेशन में अगर शिकायत सही पाई जाती है तो उस किसान को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

आपको बता दें हरियाणा के करीब 67 हजार किसानों को फसल मुआवजे की 181 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

जमीन साझीदार को भी मिलेगी राहत

हरियाणा सरकार ने जमीन में साझेदारी को लेकर भी बड़ी राहत दी है। सरकार ने तय किया है कि अगर किसी एकड़ में 100 साझीदार हैं तो भी कम से कम एक किसान को 500 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बताया कि किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

2 लाख एकड़ में खराब हुई थी फसल

हरियाणा में इस बार की बारिश से खराब हुई फसल की क्षति के लिए विशेष गिरदावरी कराई गई थी। जिसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। जिसके बाद सरकार की ओर से गेहूं, सरसों आदि फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपए की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में जारी किए गए हैं।