IAS अधिकारी धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार: फरीदाबाद निगम में 1.11 करोड़ के करप्शन केस में फंसे; 2 और IAS रडार पर

हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर रहे IAS अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को SIT ने गुरुग्राम स्थित उनके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उनका नाम निगम में हुए 1.11 करोड़ रुपए के करप्शन केस में सामने आया था।

फिलहाल IAS धर्मेन्द्र सिंह सोनीपत नगर निगम कमिश्नर के साथ हरियाणा भवन के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर का पदभार भी संभाल रहे हैं। बताया गया है कि मामले में 3 IAS अफसरों पर जांच चल रही है जिसमे ये एक पहली गिरफ़्तारी है। आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

ये था मामला

नई दिल्ली निवासी मैसर्स हरचंद दास गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ललित मित्तल ने जून 2022 में फरीदाबाद कोतवाली थाना में 1.11 करोड़ रुपए हड़पने की FIR दर्ज कराई थी। ये पैसे सरकारी ठेका दिलाने की एवज में पंकज गर्ग, आरबी शर्मा, जेके भाटिया द्वारा लिए गए थे। उसे फरीदाबाद नगर निगम में ठेका दिलाने की बात कही गई थी। उसके लिए आरोपियों ने अधिकारियों से सेटिंग होने का हवाला भी दिया।

साथ ही बताया कि दिए हुए पैसे अधिकारियों को दिए गए हैं। ललित मित्तल को किसी तरह का ठेका नहीं मिला तो उसने शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर रैपिड रेल परियोजना को हरियाणा सरकार की मंजूरी, ये है प्रस्तावित स्टेशन

जिस समय यह मामला उजागर हुआ उस वक्त धर्मेन्द सिंह नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर थे। धर्मेंद्र सिंह फिलहाल सोनीपत नगर निगम कमिश्नर के साथ हरियाणा भवन के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर का पदभार भी संभाल रहे हैं।

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि IAS अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीती रात नागरिक अस्पताल बादशाह खान में उनका मेडिकल करवाया गया। उन्हें मंगलवार यानी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।