दिग्विजय चौटाला बोले- गठबंधन में वो ठाठ नहीं, जो पहले हमारी 5 साल की सरकार में थे; 2024 में जजपा 55 सीट लाएगी

हरियाणा में आगामी चुनावों को लेकर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने एक वर्कर मीटिंग में खुलकर कहा कि हम भी महसूस करते हैं कि इस सरकार में वो ठाठ नहीं है जो चौधरी देवीलाल की सरकार में हुआ करते थे। या फिर हमारी पिछली 5 साल की सरकार में थे। वो ठाठ चाहिए तो अपने को 46 सीट चाहिए।

सीएम के भाजपा की सरकार वाले बयान को बताया सही

दिग्विजय ने सीएम मनोहर लाल का नाम लिए बिना उनके भाजपा की सरकार कहने वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री सही कहते हैं, यह सरकार भाजपा की है, JJP की नहीं है। 10 सीट से सरकार नहीं बनती। कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का प्रयास करते तो 31 के साथ 10 जोड़ने पर भी सरकार नहीं बनती। निर्दलीय कांग्रेस के साथ नहीं आते। हुड्‌डा आज के दिन कुछ भी कहें, मैने आपको इनकी सारी बात बता दी।

उन्होने कहा मैं नाम नहीं लूंगा कि एक आदमी ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, जजपा की नहीं, वह तो सहयोगी है। उसकी बात सही है।

2024 में जजपा 55 सीटें लाएगी

आज दुष्यंत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। दुष्यंत के पास जितनी कलम की ताकत थी उसने प्रयोग किया। अगर आप चाहते हो कि वो राज आ जाए। इसके लिए 46 सीट चाहिए। आप दुष्यंत को आजमा रहे हो, परंतु उसके पास ताकत 10 प्रतिशत है।

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

इसलिए गुजारिश करता हूं कि नाराज तो अपनों से हुआ करें। आप मेरी बात का विश्वास करो, दुष्यंत की नीयत में खोट नहीं है। 2024 में हालात ऐसे बन जाएंगे कि जजपा 50 से 55 सीटें लेकर जाएगी